सात तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश

गया : गया में मंगलवार की सुबह काेहरे के बाद दिनभर बदल छाये रहे. इससे धूप नहीं खिली. शीतलहरी के कारण डीएम के आदेश के आलाेक में डीइआे ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलाें के नर्सरी से 12वीं क्लास तक के स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. साेमवार […]
गया : गया में मंगलवार की सुबह काेहरे के बाद दिनभर बदल छाये रहे. इससे धूप नहीं खिली. शीतलहरी के कारण डीएम के आदेश के आलाेक में डीइआे ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलाें के नर्सरी से 12वीं क्लास तक के स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. साेमवार की अपेक्षा मंगलवार काे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ कनकनी आैर बढ़ गयी है. दिन में बाजार में भी चहल-पहल कम देखी गयी.
मंगलवार काे अधिकतम पारा 19.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि साेमवार काे अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ साल के पहले दिन रविवार काे अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. बुधवार काे अधिकतम तापमान संभावित 20 डिग्री व न्यूनतम संभावित 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डायरेक्टर अर्पिता रस्ताेगी ने बताया कि फिलहाल माैसम में खास सुधार के आसार नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










