बिहार यात्रा के दौरान हार्दिक पटेल पहुंचे गया के महाबोधी मंदिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2016 2:41 PM
गया : गुजरात के पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल इन दिनों बिहार दौरे पर हैं. अपने बिहार दौरे के क्रम में हार्दिक पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद गया में महाबोधी मंदिर का भ्रमण किया. पटेल ने मंदिर भ्रमण के दौरान बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी हासिल की […]
गया : गुजरात के पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल इन दिनों बिहार दौरे पर हैं. अपने बिहार दौरे के क्रम में हार्दिक पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद गया में महाबोधी मंदिर का भ्रमण किया. पटेल ने मंदिर भ्रमण के दौरान बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी हासिल की और भिक्षुओं के बारे में भी पूछताछ कर उनके बारे में जाना. हार्दिक पटेल को महाबोधी मंदिर भा गया और वहां की भव्यता को देखकर पटेल काफी खुश दिखे. बताया जा रहा है कि हार्दिक पटेल को नीतीश कुमार की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है, इसलिए वह बहुत उत्साहित हैं.
गुजरात में 28 जनवरी को होने वाले किसान सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भाग लेंगे. इससे पूर्व नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद हार्दिक ने कहा था कि मुख्यमंत्री रैली में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. हार्दिक ने यह भी कहा था कि गुजरात में शराब पूरी तरह बंद है लेकिन वहां शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. इसमें बीजेपी नेताओं का हाथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










