बोधगया मंदिर की सलाहकार परिषद का गठन, अधिसूचना जारी

पटना/गया : बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के सलाहकार परिषद का गठन कर दिया गया है. राज्यपाल के आदेश के बाद गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत नौ सदस्य बौद्ध देशों के प्रतिनिधियों को बनाया गया है. चार भारत के बुद्धिष्ट सदस्य और 11 अन्य सदस्य बनाये गये हैं. इस […]
पटना/गया : बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के सलाहकार परिषद का गठन कर दिया गया है. राज्यपाल के आदेश के बाद गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत नौ सदस्य बौद्ध देशों के प्रतिनिधियों को बनाया गया है. चार भारत के बुद्धिष्ट सदस्य और 11 अन्य सदस्य बनाये गये हैं.
इस तरह इसकी कमेटी में कुल 24 सदस्य हैं. बौद्ध देशों के सदस्य में भूटान, थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार, जापान, कंबोडिया, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम देशों के राजदूत़ भारत के बौद्ध सदस्यों में महामहिम दलाई लामा के प्रतिनिधि, सिक्किम के धार्मिक विभाग के सचिव, कोलकाता स्थित महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के महासचिव और बोधगया स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मठों या मंदिरों के प्रतिनिधि. अन्य सदस्यों में नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के सचिव,
पर्यटन मंत्रालय के सचिव, बिहार के पर्यटन विभाग के सचिव, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक, गया के सांसद, बोधगया के विधायक, मगध प्रमंडल के आयुक्त, मगध क्षेत्र के डीआइजी, बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सह गया डीएम और बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










