छह लाख लोगों ने किया पिंडदान

गया: बीते पंद्रह दिनों से चल रहे पितृपक्ष महासंगम का शुक्रवार महालया की शाम जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत समापन किया गया. जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक मेला में छह लाख श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का पिंडदान करने का काम किया. इस मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस के आला […]
अब मातृपक्ष शुरू हो गया है. आनेवाले दिनों में एक बड़ा त्योहार मुहर्रम भी है, जिसे शहर के हर एक वाशिंदे को पुलिस- प्रशासन के साथ मिल-जुल कर शांतिपूर्वक सफल अंजाम तक पहुंचाने का नैतिक धर्म होगा. डीएम रवि कुमार ने कहा कि शहर के वाशिंदों ने अपनी विरासत को अद्भुत तरीके से संभाल कर रखा है व उसे अनादि काल से श्रद्धा के साथ निभाते भी चले आ रहे हैं. उसी श्रद्धा व विश्वास का परिणाम है कि देश में पिंडदान का सर्वश्रेष्ठ स्थान बना हुआ है व देश व विश्व से लोग पितृपक्ष में पिंडदान करने आ रहे हैं.
मेले के सफल आयोजन का श्रेय पूरी तरह से शहर के वाशिंदों को जाता है. उन्होंने दावा किया मेले में किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली. यही वजह है कि पिंडदान करने को आये पिंडदानियों से जिला प्रशासन, पुलिस नगर निगम व शहर के लोगों के प्रति प्रशंसा सुनने को मिली है. इस मौके पर उन्होंने आइपीसीएल के पदाधिकारियों की जम कर तारीफ की. कहा कि आइपीसीएल के अधिकारियों की ही देन है कि मेला क्षेत्र में ब्रेक डाउन की शिकायत कभी नहीं मिली. इस मौके पर नगर निगम की महापौर सोनी कुमारी ने निगम के तमाम कर्मियों की जम कर सराहना की. कहा कि उन्हीं की देन है कि साफ-सफाई के मसले पर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली. जिला पर्षद अध्यक्ष करुणा कुमारी ने कहा कि मेला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ गर्व की बात है. इसे बरकरार रखने के लिए व्यवस्था को और भी बेहतर बनाना होगा. वजह विकास एक सतत प्रक्रिया है. जिस पर निरंतर चलते रहना ही सफलता को बनाये रखता है. इस मौके पर अमरनाथ धोकड़ी, गजाधर लाल पाठक, उषा डालमिया आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










