शहीद की तीनों बेटियों की नि: शुल्क पढ़ाई

Updated at :30 Sep 2016 8:46 AM
विज्ञापन
शहीद की तीनों बेटियों की नि: शुल्क पढ़ाई

गया: डीएवी पब्लिक स्कूल सीआरसी में कश्मीर में शहीद हुए सैनिक सुनील कुमार विद्यार्थी को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. शोकसभा में शहीद सैनिक के परिजन, डॉ यूएस प्रसाद, प्रभु नारायण कंठ, दिनेश प्रसाद सिंह व मोती करीमी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित की. डॉ प्रसाद ने शहीद के तीनों पुत्रियों की […]

विज्ञापन
गया: डीएवी पब्लिक स्कूल सीआरसी में कश्मीर में शहीद हुए सैनिक सुनील कुमार विद्यार्थी को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. शोकसभा में शहीद सैनिक के परिजन, डॉ यूएस प्रसाद, प्रभु नारायण कंठ, दिनेश प्रसाद सिंह व मोती करीमी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित की. डॉ प्रसाद ने शहीद के तीनों पुत्रियों की प्लस टू तक विद्यालय में नि:शुल्क पढ़ाई कराने की घोषणा की.
विद्यालय ने अपनी ओर से सहायता चेक व नकद राशि परिजन को दिया. प्रबंधन की ओर से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में शहीद के ज्येष्ठ पुत्री आरती व माता किरण कुमारी के नाम से खाता खोलवा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन