खिजरसराय में डायन बता महिला को पूरा गांव घुमाया

खिजरसराय: गया जिले के सरबदहा ओपी क्षेत्र के सतामस गांव में शुक्रवार को उर्मिला देवी नामक एक महिला को डायन का आरोप लगा कर पूरे गांव में घुमाया. इसके बाद उसकी पिटाई की. पिटाई का आरोप गांव के ही महादलित महिलाओं-पुरुषों पर लगा है. शुक्रवार को 35-40 की संख्या में लोग राम स्वरूप महतो के […]
थानाध्यक्ष गाैरव सिंधु के निर्देश पर सरबदहा ओपी प्रभारी अखिलेश्वर शर्मा ने गांव में पहुंच कर मामले की जांच की. इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. घटना को युगल मांझी के हादसे में घायल होने के साथ जोड़ा जा रहा है. युगल कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल से गिर गया था और उसकी कमर टूट गयी थी. उर्मिला देवी को इस हादसे के लिए जिम्मेवार बताया जा रहा था. पीड़िता ने इस मामले में युगल मांझी दंपती सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया है. इसकी प्राथमिकी खिजरसराय थाने में दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










