अब एक एचपी के मोटर से 50 घरों में वाटर सप्लाइ

जलसंकट से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलेगी. अब नगर निगम ने एक एचपी के मोटर से 50 घरों में वाटर सप्लाइ की व्यवस्था की है. ऐसे में चौपट होते जा रहे वाटर सप्लाइ सिस्टम को दुरुस्त करने में जहां निगम को मदद मिलेगी, वहीं योजना पर सही तरीके से अमल हाेने के […]
वार्ड नंबर आठ चमरटोली, वार्ड 47 चमरटोली, वार्ड 46 राजेंद्र धर्मशाला के निकट काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कुछ जगहों पर पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है, तो कुछ जगहों पर वाटर टैंक रखने के लिए टावर की ढलाई की जा रही है. हालांकि, इस योजना में कुछ कनीय अभियंताओं के रुचि नहीं लेने से लेट-लतीफी भी देखी जा रही है. चार महीने पहले शुरू हुई इस योजना की रफ्तार धीमी हाेने से कुछेक इलाकों में अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है़ भुसुंडा बाला पर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नयी व्यवस्था से हमलोगों को आसानी से पानी मिलने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










