गया में हंगामा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Updated at :22 Sep 2016 12:42 PM
विज्ञापन
गया में हंगामा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

गया : बिहारमें गया के मानपुर के भुसुंडा मोड़ पर गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ. मोड़ के पास युवकों और टेम्पू चालकों के बीच हुए विवाद के बाद सैकड़ों की संख्या में रहे युवकों ने आधा दर्जन ऑटो में आग लगा दी. इस दौरान उपद्रवियों ने तीन दुकानों में भी आग भी लगा दिया. […]

विज्ञापन

गया : बिहारमें गया के मानपुर के भुसुंडा मोड़ पर गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ. मोड़ के पास युवकों और टेम्पू चालकों के बीच हुए विवाद के बाद सैकड़ों की संख्या में रहे युवकों ने आधा दर्जन ऑटो में आग लगा दी. इस दौरान उपद्रवियों ने तीन दुकानों में भी आग भी लगा दिया. इस दौरान पथराव में मुफस्सिल थाना के प्रभारी घायल हो गये. बाद में हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की शुरुआत बुधवार की शाम से हुई. जब एक स्थानीय युवक को ऑटो ने धक्का मार दिया. रात में मामला शांत हो गया लेकिन सुबह सैकड़ों की संख्या में युवक जमा हुए और मारपीट शुरू कर दी. सड़क पर टायर जला दिए. स्थानीय झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगा दी. मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया.जानकारीके मुताबिक करीब एक हजार से ज्यादा युवक सड़क पर उतर आए थे.

हालात इनते बिगड़ गये कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. डीएम और एसएसपी ने खदेड़ कर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.हंगामेंके दौरान डीएम ने खुद माइक लेकर लोगों से घरों के अंदर जाने की अपील की और उपद्रवियों को चेतावनी द. मौके पर कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे.फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन