आज से खुल जायेंगे एमयू के सभी कॉलेज

Updated at :19 Sep 2016 7:36 AM
विज्ञापन
आज से खुल जायेंगे एमयू के सभी कॉलेज

गया. बीते कुछ दिनों से मगध यूनिवर्सिटी के कॉलेज में छुट्टियों का दौर चल रहा था. किसी दिन किसी त्योहार की वजह से तो किसी दिन कोई और वजह से कॉलेज बंद थे. सोमवार से कॉलेज अब कुछ दिनों के लिए निरंतर खुल जायेगा. कॉलेज के खुलते ही विभिन्न विषयों का पठन-पाठन शुरू हो जायेगा. […]

विज्ञापन
गया. बीते कुछ दिनों से मगध यूनिवर्सिटी के कॉलेज में छुट्टियों का दौर चल रहा था. किसी दिन किसी त्योहार की वजह से तो किसी दिन कोई और वजह से कॉलेज बंद थे. सोमवार से कॉलेज अब कुछ दिनों के लिए निरंतर खुल जायेगा. कॉलेज के खुलते ही विभिन्न विषयों का पठन-पाठन शुरू हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि विभिन्न कॉलेजों में पीजी में एडमिशन चल रहा है. यूनिवर्सिटी की ओर से सभी कॉलेजों को पीजी का 20 सितंबर से पठन-पाठन शुरू करने का भी आदेश दिया गया है.
एमयू में कबड्डी प्रतियोगिता आज से
: मगध विश्वविद्यालय कैंपस स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार से अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. एमयू के खेलकूद प्रभारी डॉ सुदर्शन राय ने बताया कि एमयू के पीजी डिपार्टमेंट सहित विभिन्न काॅलेजों की 22 टीमें इसमें इंट्री करा चुकी हैं. कबड्डी प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी होंगे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन