सप्ताह भर में सुधरे व्यवस्था नहीं तो सड़क पर होगा प्रदर्शन

शेरघाटी: शेरघाटी स्थित रंगलाल इंटर स्कूल के परिसर में गुरुवार को अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बैठक हुई. इसमें शेरघाटी सिटीजन सोसाइटी के सदस्य भी शामिल हुए. इस दौरान छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों की भी निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने, पठन-पाठन में सुधार करने सहित अन्य बिंदुओं पर करीब तीन घंटों तक गहन चर्चा […]
इसमें उपस्थित अभिभावकों ने कहा कि रंगलाल इंटर स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है. एक सौ साल पुराने इस स्कूल के गौरव को वापस लाने के लिए हम सभी सामूहिक प्रयास करें. इसमें शिक्षकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. शेरघाटी सिटीजन सोसाइटी के सदस्यों ने स्कूल प्रबंधन के रवैये को सख्ती से लेते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर स्कूल में हर प्रकार की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेंगे. इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने स्कूल प्रबंधन को महत्वपूर्ण सुझाव दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










