पिंडदानियों को मिलेगी विशेष सुविधा, तैनात हुए अधिकारी

Updated at :16 Sep 2016 1:45 AM
विज्ञापन
पिंडदानियों को मिलेगी विशेष सुविधा, तैनात हुए अधिकारी

गया: गया जंकशन पर तीर्थयात्रियों को विशेष सुविधा देने के लिए रेलवे अधिकारियों की तैनाती की दी गयी है. तीर्थयात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य शिविर, मे आइ हेल्प यू शिविर, पेयजल, भोजन, दूध सहित सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गयी है. अगर तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी हुई तो, रेलवे अधिकारियों से […]

विज्ञापन

गया: गया जंकशन पर तीर्थयात्रियों को विशेष सुविधा देने के लिए रेलवे अधिकारियों की तैनाती की दी गयी है. तीर्थयात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य शिविर, मे आइ हेल्प यू शिविर, पेयजल, भोजन, दूध सहित सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गयी है. अगर तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी हुई तो, रेलवे अधिकारियों से शिकायत कर सकते है. इस संंबंध में एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि जंकशन पर तीर्थयात्रियों को मदद करने के लिए रेलवे अधिकारियों को भी लगा दिया गया है.

जंकशन पर महिला व पुरुष जवान तैनात : पिंडदानियों की सुरक्षा के लिए जंकशन परिसर में महिला व पुरुष जवानों की तैनाती की दी गयी है. रेल एसपी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि किसी भी पिंडदानी को परेशानी हुई, तो हमारे जवानों को सूचना दें. वे मौके पर पिंडदानियों को मदद करेंगे. अगर कोई जवान आप लोगों को मदद नहीं करते हैं, तो 9431800012 नंबर पर फोन कर शिकायत करें. जवान का नाम और कहां पर तैनाती की जानकारी दें. उन पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

लगायी गयी रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी : डीआरएम किशोर ने जंकशन से लेकर परिसर तक रेलवे अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया है. उनका आदेश आते ही एरिया मैनेजर ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जंकशन पर तैनात कर दिया गया है. इसमें स्टेशन मास्टर आरके भारती को स्टेशन परिसर में, यातायात इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिन्हा को प्लेटफॉर्म पर, देख-रेख के लिए स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, निरीक्षण के लिए एरिया मैनेजर संदीप कुमार सहित अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है.

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी : जंकशन पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं. इससे जंकशन परिसर की हर गतिविधि पर निगाह रखी जा सकेगी. अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी के अलावा जंकशन पर यात्रियों की सुरक्षा पर भी सीसीटीवी कैमरे की निगाह रहेगी. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन मुगलसराय से कोई न कोई वरीय अधिकारी गया जंकशन का निरीक्षण करेंगे.

नाजायज वसूली करने पर करें शिकायत

स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद नेे कहा कि जंकशन परिसर में किसी तरह की अवैध वसूली किये जाने की शिकायत तीर्थयात्री, 9771427945 नंबर पर कर सकते हैं. यहां से जरूर मदद की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन