टिकारी व महकार में डूबने से चार लड़कियों की मौत

Updated at :14 Sep 2016 9:27 AM
विज्ञापन
टिकारी व महकार में डूबने से चार लड़कियों की मौत

टिकारी/खिजरसराय : गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र स्थित मोरहर नदी और महकार थाना क्षेत्र की रौनिया पंचायत के पाठक बिगहा गांव स्थित पइन में डूबने से मंगलवार को चार लड़कियों की मौत हो गयी. दो लड़कियों को दो बहादुर युवकों ने बचा लिया. दोनों घटनाएं कर्मा पूजा की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान […]

विज्ञापन

टिकारी/खिजरसराय : गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र स्थित मोरहर नदी और महकार थाना क्षेत्र की रौनिया पंचायत के पाठक बिगहा गांव स्थित पइन में डूबने से मंगलवार को चार लड़कियों की मौत हो गयी. दो लड़कियों को दो बहादुर युवकों ने बचा लिया. दोनों घटनाएं कर्मा पूजा की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान हुईं. घटना की जानकारी मिलने पर टिकारी सीओ विद्यानंद झापहुंचे और परिजनों को 20-20 हजार रुपये दिये. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

टिकारी एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि आपदा राहत कोष से परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. उधर, खिजरसराय सीओ अनुज कुमार, बथानी सीओ संतोष कुमार चौधरी, महकार थाना प्रभारी सुशील कुमार राहुल भी घटनास्थल पर पहुंचे, पर ग्रामीणों ने किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया.

टिकारी की नोनी पंचायत की मुखिया शांति देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 15-20 की संख्या में महिलाएं व लड़कियां कर्मा पूजा के गौरा-गणेश की प्रतिमा को गांव के पास नदी में विसर्जित करने गयी थीं. इसी दौरान चार लड़कियों के पैर फिसल गये और नदी में गिर गयीं. शोर मचाया गया, तो कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगायी. पानी में डूब रही दो लड़कियों अलका कुमारी व आशा को बचा लिया गया. लेकिन, दिव्या व उषा का काफी देर तक कुछ पता नहीं चला. काफी खोजबीन के बाद एक किलोमीटर आगे जाकर नदी में ही उनके शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान नोनी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जलालपुर गांव निवासी भारती नंदन की बेटी दिव्या भारती (14) व इसी गांव के रामविलास यादव की नतिनी उषा कुमारी (13) के रूप में की गयी है. उधर, पाठक बिगहा गांव के मुसाफिर यादव की 12 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी और रामजतन यादव की 10 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी मंगलवार की दोपहर पाठक बिगहा पइन में स्नान करने गयी, जहां दोनों की डूबने से मौत हो गयी. घर से दोनों लड़कियां स्नान करने के नाम पर निकली थीं. ग्रामीणों ने बताया कि एक बार पइन में छलांग लगायी, तो किसी तरह निकल गयी. पर, दोबारा छलांग लगा दी और दोनों गहरे पानी में डूब गयीं. मौत की सूचना गांव में फैलते ही परिजनों का रो-राेकर हाल बुरा है. ग्रामीणों ने बताया कि पूजा कक्षा सात व रानी कक्षा चार की छात्रा थी.

चंदन व आकाश को मलाल : मोरहर नदी मे डूबीं चार लड़कियों में दो को नहीं बचाने का मलाल गांव के चंदन व आकाश को है. ग्रामीणों के शोरगुल के बाद इन दोनों ने नदी में छलांग लगा कर लड़कियों को बचाने का प्रयास शुरू किया. दो को तो बचा लिया. लेकिन, दो और को नहीं बचा सके. दोनों युवकों की बहादुरी पर उनके स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें पुरस्कृत करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन