बगैर लाइसेंस के दवा दुकान चलाने पर एफआइआर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Aug 2016 4:34 AM
विज्ञापन

दवा ले जानेवाले विक्रेता को भेजा गया जेल विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क बांकेबाजार : लुटुआ पुलिस ने गुरुवार को लुटुआ सीआरपीएफ कैंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान सवारी गाड़ी से बिना बिल के दवा ले जाने के मामले में दवा विक्रेता को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाने के बाद पुलिस […]
विज्ञापन
दवा ले जानेवाले विक्रेता को भेजा गया जेल
विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क
बांकेबाजार : लुटुआ पुलिस ने गुरुवार को लुटुआ सीआरपीएफ कैंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान सवारी गाड़ी से बिना बिल के दवा ले जाने के मामले में दवा विक्रेता को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसको लेकर ग्रामीणो ने इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग को भलुहार मध्य विद्यालय के समीप घंटों जाम रखा. जाम को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में सर्किल इंस्पेक्टर विनोद कुमार की पहल पर डीएसपी ने लुटुआ पंचायत के मुखिया विशुनपत भोक्ता से बात की.
पकड़े गये युवक को छोड़े जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों जाम हटाया. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस उनको बेवजह तंग करती है. खाने-पीने व रोजमर्रा का सामान जांच-पड़ताल के बाद ही जाने देते हैं. लुटुआ पुलिस का कहना है कि युवक के पास दवा का कोई कागजात नहीं था. इसलिए जांच पड़ताल करना जरूरी था. युवक के पास से 29 हजार रुपये मूल्य की दवा दो कार्टुन दवा बरामद की गयी है. गिरफ्तार युवक अभिमन्यु कुमार लुटुआ का रहने वाला है. गिरफ्तार युवक को अवैध तरीके से दवा ले जाने के मामले में शनिवार को जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि युवक लुटुआ में किराना दुकान चलाता है. सड़क जाम के दौरान बांकेबाजार थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, सीओ संजय पासवान, लाल साहेब पासवान के अलावे पुलिस बल मौके पर मौजूद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










