67 प्रकार की दवाओं व 26 प्रकार के फिजिशियन सैंपल किये जब्त

Updated at :28 Aug 2016 4:32 AM
विज्ञापन
67 प्रकार की दवाओं व 26 प्रकार के फिजिशियन सैंपल किये जब्त

बांकेबाजार : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवानी मेडिकल हॉल में शनिवार को औषधि निरीक्षक ने करीब तीन घंटे तक छापेमारी की. छापेमारी में 67 प्रकार की दवा व 26 प्रकार के फिजिशियन सैंपल को जब्त किया गया है. जब्त की गयी सभी दवाइयां सूचीबद्ध कर स्थानीय थाने को सौंप दी गयी हैं. इसमें दो फिजिशियन सैंपल […]

विज्ञापन

बांकेबाजार : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवानी मेडिकल हॉल में शनिवार को औषधि निरीक्षक ने करीब तीन घंटे तक छापेमारी की. छापेमारी में 67 प्रकार की दवा व 26 प्रकार के फिजिशियन सैंपल को जब्त किया गया है. जब्त की गयी सभी दवाइयां सूचीबद्ध कर स्थानीय थाने को सौंप दी गयी हैं. इसमें दो फिजिशियन सैंपल की दवा व एक संदिग्ध औषधि की जांच के लिए नमूना लिया गया है. जांच दल के अधिकारियों को कहना है कि ग्राहक लाइसेंस धारी दुकान से दवा खरीदें तथा पक्का पुरजा अवश्य लें,

ताकि मरीज को अच्छी दवा मिल सके. छापेमारी में दुकानदार के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं पाया गया है. स्थानीय थाने में दुकानदार पन्ना लाल वर्मा, ग्राम जोंधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमार दल मे औषधि निरीक्षक गया सदर अनुमंडल अशोक कुमार यादव, अनुमंडल औषधि निरीक्षक शेरघाटी योगेंद्र प्रसाद शामिल थे. आरोपित व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया. इस छापेमारी के बाद से बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र में दवा विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन