बंध्याकरण के बाद मरीज को जमीन पर लिटाया

Updated at :28 Aug 2016 4:31 AM
विज्ञापन
बंध्याकरण के बाद मरीज को जमीन पर लिटाया

फतेहपुर : सरकार बंध्याकरण के लिए काफी प्रचार–प्रसार कर रही है़ जहग–जगह कैंप भी लगाया जा रहा है़ बंध्याकरण के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है़ पर, जब कैंप में बंध्याकरण कराने आने वाले मरीजों को सुविधा नहीं मिलती है, तो काफी दुख होता है़ शनिवार को फतेहपुर पीएचसी फतेहपुर में […]

विज्ञापन

फतेहपुर : सरकार बंध्याकरण के लिए काफी प्रचार–प्रसार कर रही है़ जहग–जगह कैंप भी लगाया जा रहा है़ बंध्याकरण के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है़ पर, जब कैंप में बंध्याकरण कराने आने वाले मरीजों को सुविधा नहीं मिलती है, तो काफी दुख होता है़ शनिवार को फतेहपुर पीएचसी फतेहपुर में आॅपरेशन कैंप लगाया गया. इसमें 20 महिलाओं का आॅपरेशन हुआ़ पर, कैंप में अराजकता का माहौल रहा़ बंध्याकरण के बाद मरीजों को जबरन अस्पताल के फर्श पर लिटाया दिया गया.

जब परिजनों से इसका विरोध गया, तो उनको मरीज के साथ पीएचसी परिसर के बाहर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, मैरी स्टोप के बंध्याकरण का कैंप लगाया गया था. डाक्टर एके झा द्वारा आॅपरेशन किया गया. शिमरटांड की फुलवा देवी व ललिता देवी के परिजनों ने बताया कि आॅपरेशन के बाद अचेता अवस्था में ही मरीज को जमीन पर तड़पने के लिए छोड़ दिया गया. जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो कैंप में उपस्थित कर्मचारियों ने मरीज के साथ पीएचसी से बाहर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन