पितृपक्ष मेले में 67.74 लाख खर्च कर शहर साफ कराने की तैयारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Aug 2016 7:32 AM
विज्ञापन

दो शिफ्टों में होगी मेला क्षेत्र की साफ-सफाई गया : पितृपक्ष मेले में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम में 67.74 लाख का बजट बनाया गया है. नगर आयुक्त विजय कुमार का कहना है कि इस बार मेले के दौरान क्लीन व सुंदर गया का चेहरा पिंडदानियों के सामने पेश किया जायेगा. इसके लिए नगर निगम […]
विज्ञापन
दो शिफ्टों में होगी मेला क्षेत्र की साफ-सफाई
गया : पितृपक्ष मेले में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम में 67.74 लाख का बजट बनाया गया है. नगर आयुक्त विजय कुमार का कहना है कि इस बार मेले के दौरान क्लीन व सुंदर गया का चेहरा पिंडदानियों के सामने पेश किया जायेगा. इसके लिए नगर निगम एक माह पहले से सफाई अभियान चला रहा है.
श्री कुमार ने बताया कि 15 सितंबर तक एक शिफ्ट व इसके बाद मेले की समाप्ति तक दो शिफ्टों में सफाई करायी जायेगी. मेले से पहले सफाई में अस्थायी तौर पर 2675 मजदूर लगाये जायेंगे. उनसे नवागढ़ी से बहुआरचौरा की बगलवाली गली, नयी सड़क अड्डा से उत्तर खरकट्टा गली, सुकना महादेव से मोरचा गली, सूर्यकुंड के चारों ओर, उपरडीह के चारों ओर, दक्षिण दरवाजा के चारों ओर गली में, करसिल्ली चारों ओर गली में व मंगलागौरी मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया जायेगा.
इसके साथ ही गया कॉलेज से काशीनाथ मोड़ तक रोड के दोनों ओर सफाई करायी जायेगी. तालाबों की सफाई में पितामहेश्वर, वैतरणी, ब्रह्मसरोवर, रुक्मिणी, गोदावरी, रामशिला व सूर्यकुंड शामिल है. इसमें एक तालाब ब्रह्मसरोवर को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए यहां विशेष तैयारी की जा रही है. जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद इसके सौंदर्यीकरण की योजना बनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










