वर्मा के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं : अभय

Updated at :24 Aug 2016 7:32 AM
विज्ञापन
वर्मा के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं : अभय

टिकारी :डाकबंगला परिसर में मंगलवार को प्रखर समाजवादी चिंतक लोकरत्न उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मौजूद विधायक अभय कुशवाहा ने स्वर्गीय वर्मा के जीवन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि टिकारी स्वर्गीय वर्मा की कर्मभूूमि रही है. वह शुद्ध रूप से समाजवादी विचारधारा के स्तंभ थे. उन्होंने कभी भी अपने विचारों […]

विज्ञापन
टिकारी :डाकबंगला परिसर में मंगलवार को प्रखर समाजवादी चिंतक लोकरत्न उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मौजूद विधायक अभय कुशवाहा ने स्वर्गीय वर्मा के जीवन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि टिकारी स्वर्गीय वर्मा की कर्मभूूमि रही है. वह शुद्ध रूप से समाजवादी विचारधारा के स्तंभ थे. उन्होंने कभी भी अपने विचारों से समझौता नहीं किया. उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है.

तब जा कर ही गांधी और लोहिया का सपना पूरा हो सकेगा. श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि टिकारी क्षेत्र का विकास होगा. डाकबंगला की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने चिंता जतायी और अगले वित्तीय वर्ष में डाकबंगला का सौंदर्यीकरण किये जाने की बात कही. इस मौके पर प्रखर समाजवादी चिंतक लोकरत्न उपेंद्र नाथ वर्मा का व्यक्तित्व और कृतित्व नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया. पुस्तक के लेखक लोहिया फाउंडेशन टिकारी के डाॅ मुंद्रिका प्रसाद नायक हैं.

श्री कुशवाहा ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. इस मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ टिकारी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा, पूनम कुमारी ने स्वर्गीय वर्मा को गरीबों, वंचितों तथा आम जनता का प्रेरणाश्रोत बताया. कार्यक्रम में सतीश कुशवाहा, सच्चिदानंद दांगी, संजय कुमार दांगी, जसवंत सिंह समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन