घी खाने से बीमार हुए लोग फैक्टरी सील, लगा ताला

Updated at :23 Aug 2016 1:30 AM
विज्ञापन
घी खाने से बीमार हुए लोग फैक्टरी सील, लगा ताला

गया: टिकारी रोड स्थित रतना डेयरी को सोमवार को खाद्य पदाधिकारियों ने सील कर दिया. मगध प्रमंडल अभिहित (खाद्य) पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त दुकान के खिलाफ मिलावटी घी बेचने की शिकायत की गयी थी. इसके बाद सोमवार को दुकान की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि रतना डेयरी का कारखाना, जहां घी […]

विज्ञापन
गया: टिकारी रोड स्थित रतना डेयरी को सोमवार को खाद्य पदाधिकारियों ने सील कर दिया. मगध प्रमंडल अभिहित (खाद्य) पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त दुकान के खिलाफ मिलावटी घी बेचने की शिकायत की गयी थी. इसके बाद सोमवार को दुकान की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि रतना डेयरी का कारखाना, जहां घी बनाया जाता है, वह काफी गंदा था. कारखाना को सील कर दिया गया. उन्होंने बताया कि दुकानदार को नोटिस दिया जायेगा.

जवाब के तौर पर दुकानदार को बताना होगा कि कारखाने की स्थिति कब तक ठीक करेगा. इसके साथ ही, अधिकारियों ने कारखाना व दुकान से घी के सैंपल लिये. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय होगी.

गौरतलब है कि इमामगंज के रहनेवाले श्रीकांत प्रसाद ने उक्त दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को उन्होंने इस दुकान से 10 किलो घी खरीदा था. घी से बने व्यंजन व घी खाने से घर के लोग बीमार हो गये. श्री प्रसाद ने उक्त दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
इधर, पितृपक्ष को लेकर स्टेशन रोड में एक होटल की भी जांच हुई. फूड सेफ्टी आॅफिसर अशोक कुमार ने होटल के किचन व खाने पीने की चीजों की जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन