बैंक से लोन लिया है, तो समय पर उसे वापस भी करें

Updated at :22 Aug 2016 8:42 AM
विज्ञापन
बैंक से लोन लिया है, तो समय पर उसे वापस भी करें

गया : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने लोन लेनेवालों से समय पर चुकाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि कर्ज देने के लिए बैंकों पर काफी दबाव होता है. सरकार का भी निर्देश है कि लोगों को लोन मुहैया करायी जाये. अब लोन की प्रक्रिया सरल हो गयी […]

विज्ञापन
गया : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने लोन लेनेवालों से समय पर चुकाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि कर्ज देने के लिए बैंकों पर काफी दबाव होता है. सरकार का भी निर्देश है कि लोगों को लोन मुहैया करायी जाये. अब लोन की प्रक्रिया सरल हो गयी है, ताकि अधिक लोग लाभ ले सके. लेकिन, मुश्किल यह है कि लोग लोन लेने के बाद तय समय में वापस नहीं करते. ऐसे में बैंकों पर दबाव बढ़ता जा रहा है़ इससे काम काज भी प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि अब बैंक ऐसे लोगों से पैसा रिकवर करने में सख्ती दिखा रही है.
ऐसे लोग जो लोन लेने के बाद भी नहीं चुका रहे हैं, उनकी सूची तैयार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी हो रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को एक व्यक्ति को जेल भी भिजवाया गया है. गौरतलब है कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अब तक 195 लोगों को लोन दिया है. लेकिन, महज चार लोगों ने ही लोन चुकाया है. अधिकारियों की माने तो ऐसे में अभी बैंक पर पैसे रिकवर करने का काफी दबाव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन