ePaper

यूपी के चुनाव में फूलन देवी को आइकॉन बनायेंगे मांझी

Updated at : 01 Aug 2016 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी के चुनाव में फूलन देवी को आइकॉन बनायेंगे मांझी

गया:बिहार के पूर्वमुख्यमंत्रीएवं हिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्व. फूलन देवी को चुनावी आइकॉन बनायेगी. चुनाव में अल्पसंख्यक, अतिपिछड़ा व दलित समाज के लोगों को तरजीह दी जायेगी. पूर्व सीएम जीतनराम मांझी रविवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस में […]

विज्ञापन

गया:बिहार के पूर्वमुख्यमंत्रीएवं हिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्व. फूलन देवी को चुनावी आइकॉन बनायेगी. चुनाव में अल्पसंख्यक, अतिपिछड़ा व दलित समाज के लोगों को तरजीह दी जायेगी.

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी रविवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मांझी ने कहा कि चुनावी प्रारूप तय करने के लिए लखनऊ में सम्मेलन किया जायेगा. दो-चार दिनों में ही लखनऊ में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ होगा.उन्होंनेकहा कि बिहार सरकार बच्चों की छात्रवृत्ति घटा कर उन्हें नक्सली बनने के लिए प्रेरित कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन