नाबालिग लड़की के होने की सूचना पर सराय रोड में पुलिस की दबिश, 12 युवकों व 16 महिलाओं को पकड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

गया: कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय रोड में पुलिस ने रविवार की शाम करीब चार बजे दो मकानों में छापेमारी कर 16 महिलाओं व 12 युवकों को पकड़ा. पुलिस की गिरफ्त में एक नाबालिग लड़की भी आयी है, जो छापेमारी के वक्त एक मकान में मौजूद थी. पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि सराय […]
विज्ञापन
गया: कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय रोड में पुलिस ने रविवार की शाम करीब चार बजे दो मकानों में छापेमारी कर 16 महिलाओं व 12 युवकों को पकड़ा. पुलिस की गिरफ्त में एक नाबालिग लड़की भी आयी है, जो छापेमारी के वक्त एक मकान में मौजूद थी. पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि सराय रोड में एक मकान में कहीं से एक नाबालिग लड़की को लाकर रखा गया है. इसके बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली, बोधगया व मेडिकल थानों की पुलिस ने सराय रोड के दो मकानों में छापेमारी की.
महिला पुलिस के साथ की गयी छापेमारी के दौरान एक मकान से दो व दूसरे से 10 युवकों के साथ ही 16 महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने में लाया गया. बाद में महिलाओं को महिला थाना भेज दिया गया व जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी. डीएसपी ने बताया कि जांच-पड़ताल जारी है व इसमें देह-व्यापार में संलिप्त पाये जाने की पुष्टि होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. वैसे किसी एनजीओ के माध्यम से काउंसेलिंग कराये जाने की प्रक्रिया जारी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गये युवकों में से कुछ गोदावरी क्षेत्र के, कुछ शहर के व कुछ दूसरे शहर के हैं. देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ करती रही व महिलाओं को महिला हेल्पलाइन के हवाले करने पर विमर्श होता रहा. इस छापेमारी में पुलिस ने एक स्काॅर्पियो भी जब्त की है. सराय रोड में अचानक की गयी छापेमारी के दौरान काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










