Gaya News: गया में पांच से 11 मई तक होंगे 7 खेल, बिपार्ड और आइआइएम कैंपस में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का होगा आयोजन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Apr 2025 7:45 PM

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

Gaya News: बिहार अब खेलों में नयी पहचान बनाने में जुटा है. गया भी इस बार इतिहास रचने जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल पर चार से पांच मई 2025 तक बिहार के पांच जिलों यथा- पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया व बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

Gaya News: गया की मेजबानी में बिपार्ड और आइआइएम परिसर में कुल सात प्रकार के खेलों का आयोजन किया जायेगा. बिपार्ड कैंपस में चार प्रकार के खेलों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें (पुरुष व महिला खिलाड़ी) कुल 1074 खिलाड़ी, 321 सपोर्ट्स स्टाफ एवं 154 टेक्निकल ऑफिशियल उपलब्ध रहेंगे. इसी प्रकार आइआइएम कैंपस में तीन प्रकार के खेलों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें (पुरुष व महिला खिलाड़ी) कुल 564 खिलाड़ी, 168 सपोर्ट्स स्टाफ एवं 100 टेक्निकल ऑफिशियल उपलब्ध रहेंगे.

बनाये गए 17 कार्यसमिति

खेल के आयोजन को लेकर आवासन, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, खेल मैदान की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ कराने का कार्य कराया जा रहा है. इसके लिए 17 कार्यसमिति को बनाया गया है, जिसमें हर कोषांग के लिए अलग-अलग वरीय पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी को नामित भी किया गया है.

बिपार्ड कैंपस

खेल : खिलाड़ी

स्विमिंग : 546

खो-खो : 240

थंग-ता : 126

गटका : 162

आइआइएम कैंपस

खेल : खिलाड़ी

योगासन : 126

कलारीपयट्टू : 192

मल्लखंब : 246

गया की ब्रांडिंग के तौर पर तैयारी

जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि इसे सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे गया और बिहार की ब्रांडिंग का जरिया बनाना है. इसके लिए शहर की दीवारों पर वॉल पेंटिंग, बेहतरीन साइनेज, लेजर शो व अन्य रूपों में उत्सव के तौर पर तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

बोधगया में 26 को भव्य प्री-इवेंट शो

खेलो इंडिया यूथ गेम्स को उत्सव का माहौल देने के लिए 26 अप्रैल को बोधगया में एक भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें बौद्ध लामाओं को भी आमंत्रित किया गया है. यह आयोजन बौद्ध वैश्विक पहचान को खेलों से जोड़ने का प्रयास है. आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गया के लिए गर्व की बात : डीएम

डीएम डॉ त्याग राजन ने बताया कि खेल से संबंधित तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं. बिपार्ड में खिलाड़ी नियमित प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. खेलो इंडिया के तहत गया जिले को भी आयोजन की जिम्मेदारी मिली है. यह गया के लिए महत्वपूर्ण और गर्व की बात है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन