अध्यक्ष पद के लिए लालदेव को मिला समर्थन

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए लालदेव को मिला समर्थनपरैया. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख लालदेव यादव के आवास पर हुई. अध्यक्षता जिला पर्यवेक्षक राजदेव प्रसाद चंद्रवंशी ने की. बैठक में शामिल सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष लालदेव यादव का नाम प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित […]

विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए लालदेव को मिला समर्थनपरैया. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख लालदेव यादव के आवास पर हुई. अध्यक्षता जिला पर्यवेक्षक राजदेव प्रसाद चंद्रवंशी ने की. बैठक में शामिल सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष लालदेव यादव का नाम प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया. इसका सभी लोगों ने अनुमोदन व समर्थन किया. लालदेव यादव के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. जिला पर्यवेक्षक ने जिलास्तरीय चुनाव के लिए भी प्रतिनिधि का चुनाव किया. इसमें अरुण प्रसाद व नरेश प्रसाद के नाम सर्वसम्मति से पारित किये गये. इसके बाद प्रखंड के सभी पंचायतों के लिए भी प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन