अंत तक डटे रहें लक्ष्य पर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खिजरसराय : गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी कुमार रवि ने दीप जला कर किया. डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से कलाकारों की प्रतिभा निखर कर बाहर आती है. कॉलेज की शुरुआती दिनों से छात्र लक्ष्य बना कर रखे, जो लक्ष्य की प्राप्ति तक बनाये रखे. छात्र […]
विज्ञापन
खिजरसराय : गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी कुमार रवि ने दीप जला कर किया. डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से कलाकारों की प्रतिभा निखर कर बाहर आती है.
कॉलेज की शुरुआती दिनों से छात्र लक्ष्य बना कर रखे, जो लक्ष्य की प्राप्ति तक बनाये रखे. छात्र आश्वस्त रहें कि वो मेहनत कर रहे हैं. इसका फल उसे मिलेगा. डीएम ने आइआइटी कानपुर की कहानी बतायी. कहा, मैं भी कॉलेज की समस्याओं से जूझा हूं, तब यहां तक पहुंचा हूं. आप सीमित संसाधन में सवश्रेष्ट प्रदर्शन करें. इसके लिए शिक्षकों से सहयोग लें. कॉलेज के प्राचार्य राज किशोर प्रसाद ने डीएम को कॉलेज में आने पर खुशी जाहिर की.
उन्होंने सॉल व फोटो देकर डीएम को सम्मानित किया. डीएम ने गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा करायी गयी जीनियस क्विज के विजेता को कप व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं, कॉलेज छात्र विजय नंदन पांडेय ने कॉलेज की समस्याओं को अवगत कराया.
बिजली की अनियमित आपूर्ति, 12 किलोमीटर दूर स्वास्थ्य केंद्र रहने, चहारदीवारी नहीं रहने, कॉलेज में बैंक व एटीएम नहीं रहने आदि समस्याओं को बताया गया. छात्रों ने कम्युनिटी हॉल की मांग की. इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उक्त मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर एसडीओ राधाकांत, सीओ अनुज कुमार व थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










