नये साल में पिकनिक मनाना है, तो आइए बैजुधाम

Updated:
विज्ञापन

नये साल में पिकनिक मनाना है, तो आइए बैजुधाम प्राकृतिक सौंदर्य के साथ होंगे भगवान शिव के दर्शन भी फोटो-25 दिसंबर के फोल्डर मेंप्रतिनिधि, गुरुआ नये साल के पहले दिन अगर पिकनिक मनाना है, तो आइए बाबा बैजूधाम. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देख कर आप दंग रह जायेंगे. एक तरफ बैजूधाम की ऊंची पहाड़ी है, […]

विज्ञापन

नये साल में पिकनिक मनाना है, तो आइए बैजुधाम प्राकृतिक सौंदर्य के साथ होंगे भगवान शिव के दर्शन भी फोटो-25 दिसंबर के फोल्डर मेंप्रतिनिधि, गुरुआ नये साल के पहले दिन अगर पिकनिक मनाना है, तो आइए बाबा बैजूधाम. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देख कर आप दंग रह जायेंगे. एक तरफ बैजूधाम की ऊंची पहाड़ी है, तो दूसरी तरफ मोरहर नदी का मनाेरम व सुनहरा दृश्य. नये साल में यहां दूर-दूर से आकर लोग पिकनिक मनाते हैं. पर्यटक पहाड़ों को निहारते हैं, रोमांचित भी होते हैं. बाबा बैजूधाम की दो पहाड़ियों के बीच एक नदी है, जो दोकरी के नाम से जानी जाती है. वहीं, एक पहाड़ी स्थित बाबा बैजूधाम में शिवलिंग व मंदिर है, तो दूसरी पहाड़ी पर पुराना मंदिर है. यहां पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. स्नान करने के लिए नदी के अलावा स्नानागार व शौचालय की भी सुविधा है. पहाड़ों पर चढ़ कर छोटे-छोटे बच्चे यहां के मनोरम दृश्य का आनंद लेते हैं. नदी को छोड़ कर यहां तीनों तरफ खेत-खलिहान व हरा भरा दृश्य है. यहां सालों भर लोग आते हैं. 500 लाभार्थियों को नहीं मिले दूसरी किस्त के रुपये इंदिरा आवास के लिए जिले से मांगे गये हैं आठ करोड़ रुपये : बीडीओ प्रतिनिधि, गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में इंदिरा आवास की दूसरी किस्त के रुपये नहीं मिलने से मकान अधूरे पड़े हैं. इससे लोग काफी परेशान हैं. यही वजह है कि आये दिन प्रखंड मुख्यालय में इंदिरा आवास की दूसरी किस्त के रुपये के लिए किसी-न-किसी पंचायत के लाभार्थियों की भीड़ लगी रहती है. लेकिन, उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. सूत्रों के अनुसार, वर्ष, 2011 से अब तक 500 से अधिक लोगों को इंदिरा आवास की दूसरी किस्त के रुपये नहीं मिले हैं. इस संबंध में बीडीओ बलवंत कुमार पांडेय ने बताया कि इंदिरा आवास की दूसरी किस्त के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की जरूरत है. इसकी सूचना जिले को दी गयी है. उन्होंने बताया कि डीडीसी संजीव कुमार ने पिछले दिन हुई बैठक में विभाग से 114 करोड़ रुपये जिले के लिए मांगा है. इनमें आठ करोड़ रुपये गुरुआ प्रखंड के लिए है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि रुपये उपलब्ध होते ही लाभार्थियों के खाते में भेज दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन