खैरा के युवक की कर्नाटक में मौत

Updated:
विज्ञापन

खैरा के युवक की कर्नाटक में मौत परैया. खैरा निवासी 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार की विगत 22 दिसंबर को कर्नाटक में मौत हो गयी. वह विजयपुर जिले के सिनडगी थाने में कोर्ट प्रेस लिमिटेड नामक रूई की एक फैक्टरी में काम करता था. उसके चाचा भी उसी फैक्टरी में काम करते हैं. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

खैरा के युवक की कर्नाटक में मौत परैया. खैरा निवासी 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार की विगत 22 दिसंबर को कर्नाटक में मौत हो गयी. वह विजयपुर जिले के सिनडगी थाने में कोर्ट प्रेस लिमिटेड नामक रूई की एक फैक्टरी में काम करता था. उसके चाचा भी उसी फैक्टरी में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि नाइट ड्यूटी करने के बाद वह वहीं सो गया. इसी दौरान रूई की एक गांठ उसके ऊपर गिर गयी. दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. उसके पिता कैलाश पासवान ने बताया घर में वही एक कमानेवाला सदस्य था. फैक्टरीवालों ने भी शव को घर ले जाने के लिए मात्र 20 हजार रुपये दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन