वाजपेयी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प
वाजपेयी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्पफोटो-गया महानगर कार्यालय में काटा गया केक प्रखंड कार्यालयों में भी हुए कार्यक्रमसंवाददाता, गया भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 91वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, प्रभावती अस्पताल व जयप्रकाश नारायण अस्पताल […]
वाजपेयी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्पफोटो-गया महानगर कार्यालय में काटा गया केक प्रखंड कार्यालयों में भी हुए कार्यक्रमसंवाददाता, गया भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 91वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, प्रभावती अस्पताल व जयप्रकाश नारायण अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे. इस दौरान पहुंचे सांसद हरि मांझी ने सांसद मद से मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में तीन बड़े जेनरेटर देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त जेनरेटर होने पर बगैर बाधा के ऑपरेशन व अन्य कार्य संपन्न हो सकेंगे. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामा सिंह, गुरुआ विधायक राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, जिला उपाध्यक्ष धनराज शर्मा, वीरेंद्र राउत, चिंटू सिंह, जिला महामंत्री दयानंद गिरी, मनंजय सिंह, युगेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. अधर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शहर के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया. गया शहर के पितामहेश्वर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटा व एक-दूसरों को मिठाइयां भी खिलायीं. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक सफर में जनसंघ से लेकर भाजपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया और 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने. वाजपेयी जी ने अपने कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत को एक नयी पहचान दिलायी. पाकिस्तान द्वारा कारगिल में हमला किया गया, तो उनके मार्गदर्शन में जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. अपने उत्कृष्ट कार्यों को लेकर भारतीय राजनीति व पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री को हमेशा याद करता रहेगा. इस माैके पर महानगर महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर व प्रेमनारायण पटवा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.कोंच प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कोंच मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश पाठक, दिनेश कुमार, मिथिलेश शर्मा, बिगन सिंह व श्यामसुंदर शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. इमामगंज प्रतिनिधि के अनुसार, इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को इमामगंज भाजपा मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया और कार्यकर्ताओं में मिठाइयां भी बांटी गयीं. भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री वाजपेयी जी के दीर्घायु होने की कामना की और उनके कार्यों की विस्तार से चर्चा की. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इमामगंज में रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश कुमार सिंह, संजय सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता व गया सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. बांकेबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने देश हित में किये गये उनके कार्यों की चर्चा की. इस मौके पर नरेंद्र सिंह दांगी, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, उपाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा व विनय अग्रवाल आदि उपस्थित थे. बेलागंज प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन शुक्रवार को बाल कला परिषद व हसनपुर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. बाल कला परिषद के सदस्यों ने ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की. इस मौके पर कुमार प्रणव व अरिशा सिंह समेत बाल कला परिषद के सदस्य व काफी संख्या में लोग मौजूद थे.अतरी प्रतिनिधि के अनुसार, जगदीशचंद्र उच्च विद्यालय, टेटुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर केक काटा. अतरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शंभु पांडेय ने कहा कि वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से श्री वाजपेयी जी के पदचिह्नों पर चलने की अपील करते हैं. इस मौके पर रामाशीष सिंह व विजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. बाराचट्टी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी पाजपेयी का जन्मदिन भाजपा ने अभियान दिवस के रूप में मनाया. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके पदचिह्नों पर चल कर देश की मजबूती में अपना योगदान देने का संकल्प लिया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, सुधीर सिन्हा व सुरेश प्रसाद मौजूद थे. वहीं, महामंत्री हेमराज वर्मा के कायर्यक्रम में अभिनव सिन्हा व शंभु गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










