ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर घायल
ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर घायलगया. चंदौती थाना क्षेत्र के मदन बिगहा गांव के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार एक किशोर सब्जी […]
ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर घायलगया. चंदौती थाना क्षेत्र के मदन बिगहा गांव के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार एक किशोर सब्जी खरीद कर घर जा रहा था, इसी दौरान मदनबिगहा गांव के समीप ट्रैक्टर की ट्रॉली गिर जाने से उसकी साइकिल फंस गयी. इससे उस सिर फूट गया और शरीर में कई जगह चोटें आयीं. ग्रामीणों ने बताया कि किशोर मदनबिगहा गांव के रामचंद्र यादव का बेटा राहुल कुमार है. इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टरचालक फरार हो गया. हालांकि, घायल किशोर ने दावा किया है कि वह ट्रैक्टर को पहचानता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










