पहले दिन के ट्रायल में पहुंचे 100 खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

पहले दिन के ट्रायल में पहुंचे 100 खिलाड़ी गया क्रिकेट लीग का आयोजन इस महीने के अंतिम सप्ताह मेंसंवाददाता, गया गया क्रिकेट लीग के पहले दिन के ट्रायल में 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया. ट्रायल में इमामगंज, चाकंद, बोधगया, चेरकी व वजीरगंज आदि क्षेत्रों के खिलाड़ी मौजूद थे. दूसरे चरण का ट्रायल रविवार को होगा. […]

विज्ञापन

पहले दिन के ट्रायल में पहुंचे 100 खिलाड़ी गया क्रिकेट लीग का आयोजन इस महीने के अंतिम सप्ताह मेंसंवाददाता, गया गया क्रिकेट लीग के पहले दिन के ट्रायल में 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया. ट्रायल में इमामगंज, चाकंद, बोधगया, चेरकी व वजीरगंज आदि क्षेत्रों के खिलाड़ी मौजूद थे. दूसरे चरण का ट्रायल रविवार को होगा. गया क्रिकेट लीग का आयोजन दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में होगा. प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली आठ टीमों में कुछ बड़े खिलाड़ी भी होंगे. ट्रायल के दौरान कई टीमों के मालिक भी मौजूद थे. इनमें इमामगंज टाइगर के भवानी सिंह, टनकुप्पा किंग के कमलेश कुमार, कुजापी किंग के डब्ल्यू यादव, बोधगया वॉरियर्स के मालिक दीपू यादव व अन्य लोग थे. चयनकर्ता के तौर पर अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, अजय चीमा व संजय कुमार मौजूद थे. दो दिनों के ट्रॉयल के बाद खिलाड़ियों का अंतिम रूप से चयन होगा. जानकारी आयोजन समिति के सचिव संजय कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन