जंकशन पर ट्रेन के स्पेयर कोच में लगी आग
गया: गया जंकशन के पिट लाइन में खड़े चार स्पेयर काेच के एक जेनरल कोच (00509) में शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गयी. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिट लाइन में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के कांस्टेबल संजय कुमार ने बोगी से धुंआ उठते देखकर हल्ला किया. बोगी के […]
इस दौरान आरपीएफ व कैरेज विभाग के कर्मचारियों ने गैस सिलिंडर से आग बुझाया. सूचना पाकर दमकल भी पहुंचा, पर तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. जिस बाेगी में आग लगी थी, उसकी चार सीटें, पंखा व तार जल गये. आग कैसे लगी इस बारे में फिलहाल काेई अधिकारी नहीं बता पा रहा. आग की सूचना पाकर एरिया अफसर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, कैरेज एंड वैगन के अधिकारी एसके डे, आरपीएफ इंस्पेक्टर व रेल थानाध्यक्ष समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे. गाैरतलब है कि विगत दाे नवंबर की देर रात रेलवे यार्ड में लगी आसनसाेल-गया पैसेंजर ट्रेन की चार बाेगियां जलकर राख हाे गयी थीं. इस कांड की जांच एएनआइ की जांच टीम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










