बच्चों को लगायी गयी आइपीवी
बच्चों को लगायी गयी आइपीवीमानपुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर के सभागार में शुक्रवार को प्रभारी डॉ शिवनंदन शर्मा ने साढ़े तीन माह के बच्चों को इनएक्टिव पोलियो वैक्सीन (आइपीवी) का शुभारंभ किया. डॉ शर्मा ने बताया कि यह वैक्सीन बच्चों को पोलियो रोग से पूरी तरह बचाव करता है. यह वैक्सीन बाजार में पहले से […]
बच्चों को लगायी गयी आइपीवीमानपुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर के सभागार में शुक्रवार को प्रभारी डॉ शिवनंदन शर्मा ने साढ़े तीन माह के बच्चों को इनएक्टिव पोलियो वैक्सीन (आइपीवी) का शुभारंभ किया. डॉ शर्मा ने बताया कि यह वैक्सीन बच्चों को पोलियो रोग से पूरी तरह बचाव करता है. यह वैक्सीन बाजार में पहले से मौजूद था, लेकिन कीमत अधिक थी. इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को यह वैक्सीन दिलाने में सक्षम नहीं थे. अब सरकार की तरफ से सभी बच्चों को टीका लगाया जायेगा. बच्चे की उम्र एक साल से नीचे होना चाहिए. इस मौके पर आशा व एएनएम को निदेश दिया गया कि वे सभी अांगनबाड़ी केंद्राें में जाकर बच्चों को टीका लगायें. इस मौके पर डॉ प्रमोद कुमार व प्रबंधक शशि भूषण भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










