कोहरे का दिख रहा असर ट्रेनों का लेट होना जारी
गया: गया जंकशन होकर चलनेवाली ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का असर गुरुवार को भी दिखा. दर्जनों ट्रेनें घंटों विलंब से गया जंकशन पर पहुंचीं. इनमें डाउन लाइन की ट्रेनें अधिक हैं. रेल सूत्रों के अनुसार, कोहरे के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व संरक्षा पर […]
कोहरे के कारण आठ से 16 घंटे लेट चलनेवाली ट्रेनों में नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस व मुंबई-हावड़ा मेल समेत कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें हैं. उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण गया-पटना, गया-किऊल, गया-डेहरी व गया-धनबाद रूट पर चलनेवाली गया-हावड़ा एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, रांची-पटना एक्सप्रेस, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस व पलामू एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










