जनगणना रजस्टिर अपडेट करने का प्रशक्षिण
जनगणना रजिस्टर अपडेट करने का प्रशिक्षण बाराचट्टी. राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर में आधार कार्ड नंबर व छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने, मृत व दूसरे जगहों पर रहनेवाले लोगों के नाम हटाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस अभियान के तहत पूरे बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र को कई भागों में बांट कर हर भाग में […]
जनगणना रजिस्टर अपडेट करने का प्रशिक्षण बाराचट्टी. राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर में आधार कार्ड नंबर व छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने, मृत व दूसरे जगहों पर रहनेवाले लोगों के नाम हटाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस अभियान के तहत पूरे बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र को कई भागों में बांट कर हर भाग में सौ परिवारों को रखा गया है, ताकि सर्वे करने में सहूलियत हो. इस मौके पर बीडीओ श्रीकांत सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे. अलाव की मांग की बाराचट्टी. मौसम में बदलाव आने के बाद पछुआ हवा से ठंड व कनकनी बढ़ गयी है. वहीं, कोहरे के कारण दिनचर्चा भी प्रभावित हो रही है. तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. क्षेत्र के लोगों ने ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है.पीएचसी में 42 महिलाओं का बंध्याकरण बाराचट्टी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी में गुरुवार को 45 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. इसके बाद महिलाओं के बीच प्रोत्साहन राशि के चेक व दवाओं का वितरण किया गया. बाराडीह में शिव चर्चा का आयोजन बाराचट्टी. बाराडीह गांव में गुरुवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया. इसमें धर्मगुरुओं ने भगवान शिव की महिमा से लोगों को अवगत कराया. इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव की महिला मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










