धान खरीद से पहले मिलरों को देना होगा एग्रीमेंट पेपर

Updated:
विज्ञापन

धान खरीद से पहले मिलरों को देना होगा एग्रीमेंट पेपर सहायक निबंधक पदाधिकारी ने एसएफसी, पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों के साथ की बैठकफोटो–पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक करते निबंधक.प्रतिनिधि, शेरघाटीअनुमंडल मुख्यालय के अवर निबंधन कार्यालय में बुधवार को धान खरीद को लेकर सहायक निबंधक पदाधिकारी बाबू राजा ने एसएफसी, पैक्स व व्यापार मंडल […]

विज्ञापन

धान खरीद से पहले मिलरों को देना होगा एग्रीमेंट पेपर सहायक निबंधक पदाधिकारी ने एसएफसी, पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों के साथ की बैठकफोटो–पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक करते निबंधक.प्रतिनिधि, शेरघाटीअनुमंडल मुख्यालय के अवर निबंधन कार्यालय में बुधवार को धान खरीद को लेकर सहायक निबंधक पदाधिकारी बाबू राजा ने एसएफसी, पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान सहायक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि वैसे मिलर को धान देना है, जिनके पास चावल देने के लिए पहले से धान हो. धान खरीद के पूर्व मिलरों को पैक्स अध्यक्षों को एग्रीमेंट पेपर देना होगा. वैसे किसान ही पैक्स को धान बेच पायेंगे, जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है. रजिस्ट्रेशन नहीं कराये किसानों से पैक्स व व्यापार मंडलों को धान नहीं खरीदना है. पैक्स अध्यक्ष को अब एंड्रायड मोबाइल रखना जरूरी होगा, क्योंकि एक खास एप्स के जरिये धान खरीद व भुगतान से संबंधित रिपोर्ट विभाग को देनी होगी. सहायक निबंधक ने बताया कि 11 दिसंबर को अनुमंडल के सभी पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की बैठक शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में होगी. बैठक में सत्येंद्र यादव, जितेंद्र यादव, कौशल दास, मिथलेश यादव, अरविंद मिश्रा व शैलेद्र सिंह समेत कई लोग भी मौजूद थे. किसान पाठशाला का आयोजनशेरघाटी. कमात गांव में बुधवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारी दी गयी. इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) कृष्णदेव चौधरी ने बताया कि जीरो टिलेज के जरिये खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल किया जा सकता है. इसके अलावे किसानों को कई और जानकारी दी गयी. इस मौके पर किसान सलाहकार अजय सिंह व संजय सिंह आदि भी मौजूद थे. इसलामिया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शेरघाटी. शहर के गढ़ मुहल्ले में बुधवार को इसलामिया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ. पहला मैच रॉयल क्लब रमना व इलेवन अटैकर्स के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्लब की टीम ने 13.2 ओवरों में 56 रन बनाये. जवाब में इलेवन अटैकर्स की टीम ने महज छह ओवरों में एक विकेट खोकर जरूरी 57 रन बना कर मैच जीत लिया. बेहतर गेंदबाजी के लिए इलेवन अटैकर्स के रौशन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर नन्हे खान, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद कासिफ, मोहम्मद अफरीदी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन