महाबोधि मंदिर में काग्यु मोनलम चेन्मो 14 से

Updated:
विज्ञापन

महाबोधि मंदिर में काग्यु मोनलम चेन्मो 14 से कल बोधगया आयेंगे 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन थाय दोरजेसंवाददाता, बोधगयाहर वर्ष की भांति इस बार भी महाबोधि मंदिर परिसर में विश्व शांति के लिए काग्यु मोनलम चेन्मो (पूजा) का आयोजन 14 दिसंबर से शुरू होगा. काग्यु मोनलम ऑर्गेनाइजिंग कमेटी द्वारा आयोजित पूजा 24 दिसंबर तक चलेगी. पूजा […]

विज्ञापन

महाबोधि मंदिर में काग्यु मोनलम चेन्मो 14 से कल बोधगया आयेंगे 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन थाय दोरजेसंवाददाता, बोधगयाहर वर्ष की भांति इस बार भी महाबोधि मंदिर परिसर में विश्व शांति के लिए काग्यु मोनलम चेन्मो (पूजा) का आयोजन 14 दिसंबर से शुरू होगा. काग्यु मोनलम ऑर्गेनाइजिंग कमेटी द्वारा आयोजित पूजा 24 दिसंबर तक चलेगी. पूजा के नेतृत्वकर्ता 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन थाय दोरजे शुक्रवार को बोधगया पहुंचेंगे. उनका प्रवास 80 फुट बुद्ध मूर्ति रोड स्थित कर्मा टेंपल में होगा. करमापा के आगमन को लेकर बोधगया में कमेटी द्वारा कई स्थानों पर तोरण द्वार बनाये गये हैं. आयोजन समिति के अनुसार, काग्यु मोनलम चेन्मो में मुख्य रूप से दक्षिण भारत के विभिन्न बौद्ध मठों के लामा, भिक्षुणी व श्रद्धालुओं के साथ-साथ करमापा के अनुयायी व विभिन्न देशों के श्रद्धालु भी शामिल होंगे. फिलहाल महाबोधि मंदिर परिसर में 11वां इंटरनेशनल त्रिपिटक चैंटिंग जारी है, जिसका समापन 12 दिसंबर को होगा. इसके बाद इसमें शामिल बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालु 13 दिसंबर को जेठियन से वेणुवन तक पदयात्रा करेंगे. इसके बाद 14 दिसंबर से बोधिवृक्ष की छांव तले काग्यु मोनलम चेन्मो का शुभारंभ होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन