पिकअप वैन पटलने से चालक घायल
पिकअप वैन पटलने से चालक घायल टमाटर व फूलगोभी का लोड अधिक होने के कारण सिकड़िया मोड़ के पास वाहन पलटाघायल चालक का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के सिकड़िया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बुधवार की सुबह एक पिकअप वैन सड़क के किनारे पलट गयी, जिसमें […]
पिकअप वैन पटलने से चालक घायल टमाटर व फूलगोभी का लोड अधिक होने के कारण सिकड़िया मोड़ के पास वाहन पलटाघायल चालक का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के सिकड़िया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बुधवार की सुबह एक पिकअप वैन सड़क के किनारे पलट गयी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया. ग्रामीणों ने बताया कि घायल चालक चपरदह के रहनेवाला कारू मांझी बताया जाता है. वह पिकअप वैन पर टमाटर व फूलगोभी लोड कर केदारनाथ मार्केट जा रहा था कि सिकड़िया मोड़ के पास वाहन पलट गया. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक को पिकअप वैन से बाहर निकाला गया. इस संबंध में मगध मेडिकल की पुलिस ने बताया कि अधिक लोड होने के कारण पिकअप वैन पलट गयी. वाहन मालिक को बुलाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










