दो दिन में दूसरी बार बंद घर में चोरों का धावा

Updated:
विज्ञापन

दो दिन में दूसरी बार बंद घर में चोरों का धावाफोटो-झीलगंज रामनगर कॉलोनी में एक घर से 20 हजार रुपये, करीब एक लाख रुपये के जेवरात व पीतल के बरतन की चोरछह दिसंबर की रात चोरों ने डेल्हा थाने के सामने गौतमनगर में सीआरपीएफ जवान के घर से चुराया था लाखों का मालवरीय संवाददाता, गयाझीलगंज […]

विज्ञापन

दो दिन में दूसरी बार बंद घर में चोरों का धावाफोटो-झीलगंज रामनगर कॉलोनी में एक घर से 20 हजार रुपये, करीब एक लाख रुपये के जेवरात व पीतल के बरतन की चोरछह दिसंबर की रात चोरों ने डेल्हा थाने के सामने गौतमनगर में सीआरपीएफ जवान के घर से चुराया था लाखों का मालवरीय संवाददाता, गयाझीलगंज रामनगर कॉलोनी में विजय कुमार के घर से मंगलवार की रात चोरों ने 20 हजार रुपये, करीब एक लाख रुपये के जेवरात व पीतल के बरतन ले उड़े. घटना के वक्त विजय अपने परिजनों के साथ जहानाबाद गये हुए थे. बुधवार की सुबह जब विजय घर लौटे, तो चोरों की करतूत का पता चला. चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़ कर रुपये व जेवरातों की चोरी कर ली थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की. इंस्पेक्टर नीहार भूषण ने बताया कि झीलगंज-रामनगर कॉलोनी के आसपास संदिग्ध रूप से घूमनेवाले युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि गत छह दिसंबर की रात चोरों ने डेल्हा थाने के सामने गौतमनगर में सीआरपीएफ जवान संजय कुमार के बंद घर में चोरी कर लाखों का माल ले उड़े थे. पुलिस ने तैयार की 250 चोरों की सूचीशहरी इलाके में घरों में होनेवाली चोरी (विशेष रूप से बंद घरों में) की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी गरिमा मलिक ने एक नया अभियान शुरू किया है. एसएसपी ने शहरी क्षेत्र के थानाध्यक्षों से चोरों की सूची मांगी है, जो दो-तीन वर्षों से सक्रिय हैं. साथ ही, इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेवारी सिटी एसपी रविरंजन कुमार को सौंपी है. बुधवार को सिविल लाइंस, कोतवाली, रामपुर, डेल्हा, विष्णुपद, चंदौती व मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टरों ने चोरों की सूची सिटी एसपी को सौंप दी. एसएसपी व सिटी एसपी ने सूची की समीक्षा कर इंस्पेक्टरों को सभी चोरों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है. एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि सूची में शामिल चोर फिलहाल कहां हैं और क्या कर रहे हैं. इस बारें में गंभीरता से छानबीन करें. कभी-कभार शातिर चोर पुलिस को धोखा देने के लिए दिन में मजदूरी करते हैं और रात में चोरी. ऐसे चोरों की भी पहचान करें. एक चोर व दो युवक पकड़ायेशहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में पुलिस ने पैट्रोलिंग तेज कर दी गयी है. मंगलवार की देर रात डेल्हा थाने की पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा. वहीं, सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने नूतननगर इलाके में संदिग्ध रूप से घूमते हुए दो युवकों को पकड़ा है. तीनों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. डेल्हा थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि दुलारचंद इलाके से उमेश पासवान को गिरफ्तार किया गया. इसके विरुद्धचोरी, छिनतई, रंगदारी व लूटपाट करने का आरोप है. वहीं, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि नूतननगर से पकड़ाये दोनों युवक शाहमीर तक्या डोमटोली के रहनेवाले हैं. दोनों से पूछताछ के बाद चोरों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन