42 लोगों के खून व दांत की जांच
42 लोगों के खून व दांत की जांच नव भारत जागृति केंद्र, सिलौंजा ने बोधगया के बतसपुर गांव में लगाया शिविर फोटो-संवाददाता, बोधगयानव भारत जागृति केंद्र, सिलौंजा द्वारा बोधगया प्रखंड की बकरौर पंचायत के बतसपुर गांव मेंं एक दिवसीय दंत व खून जांच का शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 42 लोगों ने अपने खून […]
42 लोगों के खून व दांत की जांच नव भारत जागृति केंद्र, सिलौंजा ने बोधगया के बतसपुर गांव में लगाया शिविर फोटो-संवाददाता, बोधगयानव भारत जागृति केंद्र, सिलौंजा द्वारा बोधगया प्रखंड की बकरौर पंचायत के बतसपुर गांव मेंं एक दिवसीय दंत व खून जांच का शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 42 लोगों ने अपने खून व दांत की जांच करवायी. शिविर समाप्त होने के बाद भी लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. गौरतलब है कि नव भारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित लॉर्ड बुद्धा होम फॉर चिल्ड्रेन, सिलौंजा (अनाथ आश्रम) में पिछले कई वर्षों से दांत व सामान्य बीमारियों की जांच कर इलाज कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कम खर्च में इलाज की अच्छी सुविधा मुहैया करवाना और केंद्र के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देना है. कार्यक्रम के संचालन में एलइीएचसी के एपीएम त्रिपुरारि प्रसाद सिंह, आरटीसी के देवजीत बनर्जी, दंत चिकित्सक डाॅ अभिषेक मृणाल, एवीआइ/बीएलएफ के प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार गौतम, लैब टेक्नीशियन दिलीप कुमार व कंपाउंडर संतोष पांडेय आदि लोगों की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










