डीएम ऑफिस के सामने शक्षिकों का धरना कल
डीएम ऑफिस के सामने शिक्षकों का धरना कल 10 दिसंबर को राज्य के सभी डीएम कार्यालयों के सामने होगा प्रदर्शनसंवाददाता, गया गया जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक गुरुवार को डीएम ऑफिस के समक्ष धरना देंगे और डीएम को सात सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे.उल्लेखनीय है कि सात […]
डीएम ऑफिस के सामने शिक्षकों का धरना कल 10 दिसंबर को राज्य के सभी डीएम कार्यालयों के सामने होगा प्रदर्शनसंवाददाता, गया गया जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक गुरुवार को डीएम ऑफिस के समक्ष धरना देंगे और डीएम को सात सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे.उल्लेखनीय है कि सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने 10 दिसंबर को राज्य के सभी डीएम कार्यालयों के सामने धरना देने का निर्णय लिया है. इसी आलोक में गया में भी शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा. संघ के प्रधान सचिव सत्येंद्र कुमार ने बताया कि धरना सुबह 10 बजे शुरू होगा. डीएम को ज्ञापन सौपने के बाद धरना समाप्त होगा. उन्होंने बताया कि संघ के सात सूत्री मांगों में 34,540 कोटी के शिक्षकों को गृह जिले में ट्रांसफर करने, नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्तें व वेतनमान में न्यायोचित सुधार, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक में प्रोन्नत कर राज्य के सभी प्रारंभिक स्कूलों में पोस्टिंग करना, शिक्षकों को एसीपी-2 व प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति देना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों में सर्वाधिक व वार्षिक परीक्षा अनिवार्य करना, केंद्र की भांति छठे वेतनमान की अनुशंसा करने व शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










