गरमी से पहले संसाधन बेहतर करने की तैयारी
गरमी से पहले संसाधन बेहतर करने की तैयारी फोटो – फ्लैग — नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पानी पर मंथनपार्षदों व अधिकारियों ने वाटर सप्लाइ की मौजूदा स्थिति को बेहतर करने के लिए दिये सुझाव संवाददाता, गया गरमी में शहर में पानी की किल्लत से कैसा निबटा जाये, इसकी तैयारी में अभी से […]
गरमी से पहले संसाधन बेहतर करने की तैयारी फोटो – फ्लैग — नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पानी पर मंथनपार्षदों व अधिकारियों ने वाटर सप्लाइ की मौजूदा स्थिति को बेहतर करने के लिए दिये सुझाव संवाददाता, गया गरमी में शहर में पानी की किल्लत से कैसा निबटा जाये, इसकी तैयारी में अभी से ही नगर निगम जुट गया है. पानी सप्लाइ के मौजूदा संसाधनों को बेहतर करने और नये संसाधन जुटाने की प्लानिंग हो रही है. मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पानी पर ही मंथन किया गया. कमेटी के सदस्य व अधिकारी पानी की समस्या से निबटने के उपायों पर चर्चा करते दिखे. बैठक में सदस्यों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में हर रोज प्रति व्यक्ति करीब 135 लीटर पानी की जरूरत होती है. इस प्रकार शहर में हर रोज 74.25 मिलियन लीटर पानी की सप्लाइ होनी चाहिए, जबकि वर्तमान में निगम महज 48 मिलियन लीटर पानी ही उपलब्ध करा पाता है. सदस्यों ने कहा कि इस साल बारिश नहीं होने के कारण फल्गु में वाटर लेयर नीचे चला गया है, जिससे इस साल चिंता बढ़ गयी है. जलस्तर नीचे जाने से जलापूर्ति केंद्रों में बोरिंग फेल होने की आशंका बनी हुई है. बैठक में पार्षदों व अधिकारियों ने वाटर सप्लाइ की मौजूदा स्थिति को बेहतर करने व पानी की समस्या से निबटने के लिए कई सुझाव भी दिये. बैठक में मेयर सोनी कुमारी, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विजय कुमार, समिति के तमाम सदस्य व अधिकारी मौजूद थे.दिये गये कुछ महत्वपूर्ण सुझाव – दंडीबाग जलापूर्ति केंद्र में चार बोरिंग करायी जाय – पंचायती अखाड़ा के आसपास भी एक बोरिंग हो- करीमगंज के पास एक बड़ी बोरिंग करायी जाये – स्टेशन रोड बाटा मोड़ के पास बड़ा बोरिंग हो – 24 जलापूर्ति केंद्रों पर फ्लशिंग की व्यवस्था- 10 वाटर टैंकरों की खरीद की जाये जलापूर्ति के मौजूद संसाधन पाइपलाइन कवरेज®150 किलोमीटर लगभग पंपिंग स्टेशन®38 प्याउ की संख्या®152 चापाकलों की संख्या®750जलमीनार®09 टैंकर®18 –इनसेट—डस्टबीन में कूड़ा नहीं, फेंका जाता है गाेबरनगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शहर की साफ सफाई की भी चर्चा हुई. इस दौरान जैसे ही नये डस्टबीन के खरीद की बात उठी, तो सदस्यों व अधिकारियों नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर के लोग डस्टबीन का प्रयोग कूड़ा फेंकने के लिए कम ही करते हैं. कोई भी व्यक्ति डस्टबीन में कूड़ा डालता ही नहीं. डस्टबीन के आसपास कूड़ा फेंक दिया जाता है. आज कल डस्टबीन में दो चीजें ही फेंकी जाती हैं. पहला- मकान का मलबा व दूसरा-गोबर. ऐसे में शहर में और नये डस्टबीन रखने से कोई फायदा ही नहीं है. बैठक में कहा गया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी जल्द ही शुरू किया जायेगा. पहले चरण में दस वार्डों का चयन कर लिया गया है. इसके अलावा 40 नये हुपर (टाटा एस) की भी खरीद हो गयी है, जो शहर के मुख्य रास्तों से कूड़ा उठायेगी. मेयर सोनी कुमारी ने कहा कि मुख्य शहर के अलावा मानपुर व डेल्हा क्षेत्र को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है. इस दोनों जगहों पर भी विशेष तौर पर सफाई होगी. सार्वजनिक शौचालय का होगा निर्माण शहर के कुछ पार्क व बाजार क्षेत्र में यूरिनल व शौचालय के निर्माण का नगर निगम ने निर्णय लिया गया. बैठक में तय हुआ कि यूरिनल व शौचालय के रखरखाव व निर्माण के लिए नोटिस निकाला जाये. इसके अलावा निगम की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू करायी जाये. बिल्डरों को 10 हजार रुपये शुल्क लेकर लाइसेंस दिये जायें. बीच बैठक में घूमते रहे पार्षद — फोटो – नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक अभी जारी ही थी कि वार्ड-41 के पार्षद शशि किशोर शिशु, जो कमेटी के सदस्य नहीं हैं, सदन में प्रवेश कर गये. उन्होंने पहले नगर आयुक्त विजय कुमार को एक आवेदन दिया, इसके बाद वह सदन में ही घूमते रहे. पार्षद ने मेयर सोनी कुमारी से भी बात की. लेकिन, हैरानी की बात है कि कमेटी के किसी भी सदस्य ने इसका विरोध भी नहीं किया. बाद में मेयर सोनी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने अपनी गलती मानी. कहा-मीटिंग में बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहिए. स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में गैर सदस्यों का प्रवेश वर्जित है. आगे से कोई भी ऐसा नहीं करे, इसका ख्याल रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










