स्कूल का है भवन, पर चल रहा निजी मकान में
स्कूल का है भवन, पर चल रहा निजी मकान में फोटो: सनत तीन, चार, पांच व छहमामला कन्या प्राथमिक विद्यालय, कुजापी से जुड़ाजमीन देनेवाले के परिजनों ने बंद किया स्कूल जाने का रास्ता पढ़ाई नहीं होने के कारण विद्यालय में रखे जाते हैं गोबर व गोइठासंवाददाता, गयाकन्या प्राथमिक विद्यालय, कुजापी का अपना भवन है, लेकिन […]
स्कूल का है भवन, पर चल रहा निजी मकान में फोटो: सनत तीन, चार, पांच व छहमामला कन्या प्राथमिक विद्यालय, कुजापी से जुड़ाजमीन देनेवाले के परिजनों ने बंद किया स्कूल जाने का रास्ता पढ़ाई नहीं होने के कारण विद्यालय में रखे जाते हैं गोबर व गोइठासंवाददाता, गयाकन्या प्राथमिक विद्यालय, कुजापी का अपना भवन है, लेकिन करीब सात माह से गांव के एक प्राइवेट मकान में विद्यालय चल रहा है. विद्यालय का भवन गोबर व गोइठा (उपला) रखने के काम में आ रहा है. वहीं, शौचालय व किचेन में ताला लटका रहता है. विद्यालय में छह शिक्षक व एक टोलासेवक कार्यरत हैं. गौरतलब है कि कन्या प्राथमिक विद्यालय, कुजापी का भवन गांव के बाहर खेतों के बीच बनाया गया है. स्कूल भवन निर्माण के लिए कुजापी गांव के स्वयंवर प्रसाद ने वर्ष 1987 में राज्यपाल के नाम 60 फुट लंबी व 60 फुट चौड़ी जमीन दान में दी थी. लेकिन, अब स्वर्गीय स्वयंवर प्रसाद के परिजनों ने आसपास की जमीन से होकर जानेवाले स्कूल के रास्ते को ही रोक दिया है. पढ़ाई नहीं होने के कारण गांव के कुछ लोग विद्यालय भवन का उपयोग गोबर व गोइठा रखने के लिए कर रहे हैं. विद्यालय भवन रखरखाव के अभाव में जर्जर होता जा रहा है. शौचालय व किचेन में ताला लटका रहता है.नये भवन के लिए आये पैसे हुए वापसबिहार शिक्षा परियोजना द्वारा विद्यालय के नये भवन के लिए 2012 में 10,53,750 लाख रुपये मुहैया कराये गये थे, लेकिन जमीन विवाद के कारण इन रुपयों को परियोजना को ही वापस कर दिया गया. सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई कई बार जिला व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. स्कूल के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के कारण निजी भवन में विद्यालय चलाया जा रहा है. जमीनदाता के रिश्तेदार टोकन यादव व सोमर यादव द्वारा विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. जमीन मापी के लिए नगर अंचल कार्यालय से अमीन भी आये थे, पर विवाद नहीं सुलझाया जा सका.विपिन कुमार वर्मा, प्रधान शिक्षक, कन्या प्राथमिक विद्यालय, कुजापीमामला गंभीर, करायी जायेगी जांच कन्या प्राथमिक विद्यालय कुजापी का मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है. अपना भवन होने के बाद भी प्राइवेट मकान में स्कूल चलाया जाना एक गंभीर मामला है. जांच कर जमीन विवाद को सुलझाने व विद्यालय के भवन को दुरुस्त कराने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जायेगी.सुरेश चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्वशिक्षा अभियान)\\\\B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










