नहीं मिला रामनाथ का शव, आरोपित गया जेल

Updated:
विज्ञापन

नहीं मिला रामनाथ का शव, आरोपित गया जेलमामला संदा-तारो गांव के रामनाथ मांझी की हत्या का प्रतिनिधि, फतेहपुरफतेहपुर थाना क्षेत्र के संदा-तारो गांव के रामनाथ मांझी का शव तीन दिनों के बाद भी नहीं बरामद किया जा सका है. थानाध्यक्ष ने लालमणि दूबे ने बताया कि गिरफ्तार रामवृक्ष मांझी को मंगलवार को जेल भेज दिया […]

विज्ञापन

नहीं मिला रामनाथ का शव, आरोपित गया जेलमामला संदा-तारो गांव के रामनाथ मांझी की हत्या का प्रतिनिधि, फतेहपुरफतेहपुर थाना क्षेत्र के संदा-तारो गांव के रामनाथ मांझी का शव तीन दिनों के बाद भी नहीं बरामद किया जा सका है. थानाध्यक्ष ने लालमणि दूबे ने बताया कि गिरफ्तार रामवृक्ष मांझी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. पूछताछ में रामवृक्ष मांझी ने बताया कि गत रविवार को रंगैनी गांव में शव जलाने के लिए रामनाथ मांझी के साथ गये थे. शाम को लौटने के दौरान तारो गांव के पास मनोज यादव समेत तीन लोगों ने रामनाथ की उसके पास रहे खंती से हत्या कर दी और शव को छुपा दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि रामनाथ की पत्नी ने हत्या का आरोप रामवृक्ष मांझी पर ही लगाया है. महिला ने बताया कि रामवृक्ष मांझी ही उसके पति को घर से बुला कर ले गया था. वह उनके पति की हत्या में भी शामिल है. पुलिस अन्य अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन