सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, दो घायलआमस. सांवकलां गांव के पास जीटी रोड पर सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. पता चला है कि एक पिकअप झारखंड से मदनपुर जा रहा था. इसी दौरान आमस टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर जीटी रोड पर डिवाइडर […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, दो घायलआमस. सांवकलां गांव के पास जीटी रोड पर सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. पता चला है कि एक पिकअप झारखंड से मदनपुर जा रहा था. इसी दौरान आमस टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर जीटी रोड पर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अनिल यादव के 12 वर्षीय बेटे नीरज कुमार की मौत हो गयी, जबकि उसी गांव के सुभाष यादव व पवन कुमार घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया. आमस थानाध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन