ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी
ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी गुरारू रेलवे के पूर्वी केबिन के पास मिला शव लोगों में युवक की हत्या कर शव फेंकने की भी चर्चा प्रतिनिधि, गुरारूगया-मुगलसराय रेलखंड में गुरारू रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप पोल संख्या 490/29 व 491/01 के बीच रविवार की सुबह 5:40 बजे अप लूप लाइन के ट्रैक […]
ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी गुरारू रेलवे के पूर्वी केबिन के पास मिला शव लोगों में युवक की हत्या कर शव फेंकने की भी चर्चा प्रतिनिधि, गुरारूगया-मुगलसराय रेलखंड में गुरारू रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप पोल संख्या 490/29 व 491/01 के बीच रविवार की सुबह 5:40 बजे अप लूप लाइन के ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. युवक की उम्र 25 वर्ष के आसपास है. जानकारी के अनुसार, सुबह 5:40 बजे केबिन स्टाॅफ ने स्टेशन को सूचना दी गयी कि ट्रैक पर एक शव पड़ा है. इसके बाद 5:50 बजे उक्त ट्रैक पर परिचालन रोक दिया गया. स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने जीआरपी, आरपीएफ व गुरारू पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे गुरारू थाने के अवर निरीक्षक मोहम्मद इकराम अहमद व सहायक अवर निरीक्षक रौना संजीव ने ट्रेन से कट कर युवक की मौत होने की बात कही. हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद 8:25 बजे अप लूप लाइन पर परिचालन सामान्य हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










