मखदुमपुर में करेंट से युवक की मौत
मखदुमपुर में करेंट से युवक की मौतधान काटने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था संतोष कुमारप्रतिनिध, टिकारीकरेंट लगने से अलीपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के रहनेवाले 32 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष धान काटने के लिए […]
मखदुमपुर में करेंट से युवक की मौतधान काटने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था संतोष कुमारप्रतिनिध, टिकारीकरेंट लगने से अलीपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के रहनेवाले 32 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष धान काटने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था. इस दौरान वह रास्ते में टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया. करेंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. बोलने में असमर्थ संतोष ने करेंट लगने पर शोर भी नहीं मचा सका. सूचना पर पहुंचे टिकारी बीडीओ आबिद हुसैन ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये. अलीपुर थाना प्रभारी विपिन कुमार व एसआइ संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










