गया जी : मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस की कार्रवाई, 585 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने काजीचक गांव में छापेमारी कर 585 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. मुख्य आरोपी प्रभात कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बोधगया में तीन कुर्की वारंटी गिरफ्तार और बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए.
मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर काजीचक गांव में प्रभात कुमार के घर से 585 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है . थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि छापेमारी के दौरान प्रभात कुमार फरार होने में कामयाब हो गया. केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
उधर, बोधगया थाने की पुलिस ने तितोइया गांव से तीन कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही अवैध रूप से बालू ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों को भी परेवा गांव के पास से जब्त किया गया है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फल्गु नदी से बालू का उठाव कर जा रहे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है . इस दौरान ड्राइवर फरार हो गया है.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










