चट्टी मुहल्ले से 40 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Published by : Roshan Kumar Updated At : 29 Dec 2025 6:35 PM

विज्ञापन

शेरघाटी पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन

शेरघाटी पुलिस की कार्रवाई प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी पुलिस ने चट्टी मुहल्ले में छापेमारी कर 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि उन्हें लंबे समय से चट्टी मुहल्ले में अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और सेवन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. सूचना के सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. इस दौरान मुहल्ले की एक झाड़ी में छिपाकर रखी गयी 40 लीटर शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे विजय यादव, अजित यादव और दीपक यादव को मौके से गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन