अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर 264 बेटिकट यात्री पकड़ाये

पीडीडीयू ने बिना टिकट यात्रा रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए ‘लाल गाड़ी’ नामक विशेष अभियान शुरू किया.
गया जी. पीडीडीयू ने बिना टिकट यात्रा रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए ‘लाल गाड़ी’ नामक विशेष अभियान शुरू किया. यह अभियान विशेष रूप से चिह्नित दो कोच की ट्रेन में चलता है, जिसमें टिकट चेकिंग स्टाफ, वाणिज्य निरीक्षक और आरपीएफ कर्मी एक साथ यात्रा करते हैं और विभिन्न स्टेशनों पर सघन टिकट जांच करते हैं. कोच की बाहरी दीवारों पर यात्रा और टिकट संबंधी नियम अंकित हैं, जिससे यात्रियों में जागरूकता भी बढ़ रही है. डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि इस अभियान से पूरे टिकट जांच दल का आवागमन तेज और प्रभावी होता है. अभियान के दौरान 264 यात्रियों से बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर 88,415 रुपये की वसूली हुई. डेहरी-ऑन-सोन से नवीनगर-जपला के मध्य चार ट्रेनों (13553, 63557, 63558, 53611) में विशेष जांच की गयी. अभियान का नेतृत्व एसीएम कोचिंग मनीष कुमार और एसीएम कैटरिंग व टिकट चेकिंग अरविंद कुमार ने किया. जांच से स्टेशन पर टिकट बिक्री भी बढ़ी और बेटिकट यात्रियों में खौफ देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




