बेलागंज में 59 फीसदी डाले गये मत

Published at :12 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बेलागंज में 59 फीसदी डाले गये मत

प्रतिनिधि,बेलागंजप्रखंड क्षेत्र में बेल्हाड़ी पंचायत की घटना के अलावा पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. प्रखंड के 12 पंचायतों में 59 फीसदी मतदाताओं ने मतो का प्रयोग किया. जबकि बेल्हाड़ी पंचायत में बनाये गये तीनों मतदान केंद्रों का स्थानांतरण पंचायत के काजी फतेहपुर में किये जाने व बूथों पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के समर्थकों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बेलागंजप्रखंड क्षेत्र में बेल्हाड़ी पंचायत की घटना के अलावा पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. प्रखंड के 12 पंचायतों में 59 फीसदी मतदाताओं ने मतो का प्रयोग किया. जबकि बेल्हाड़ी पंचायत में बनाये गये तीनों मतदान केंद्रों का स्थानांतरण पंचायत के काजी फतेहपुर में किये जाने व बूथों पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के समर्थकों द्वारा मत देने में बाधा व महिला व दलित मतदाताओं के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में लोगों ने बेल्हाड़ी गांव के नहर के समीप बेलागंज टिकारी मार्ग को लगभग 30 मिनट के लिए जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर डीएसपी विधि व्यवस्था सतीश कुमार, सदर एसडीओ मकसूद आलम,बीडीओ डॉ उदय कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व सशस्त्र बल के जवानों ने पहुंच कर कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को हटाया. जबकि, प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ डॉ उदय कुमार व थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व सशस्त्र बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन