बनायी गयी जांच टीम

प्रेम विवाह करने पर मुंडन कराने का मामला मानपुर (गया) : मानपुर की पटवाटोली में प्रेम विवाह करने पर मुंडन कराने की खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से छापा था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच टीम बनायी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी निशांत कुमार तिवारी ने इसकी […]
प्रेम विवाह करने पर मुंडन कराने का मामला
मानपुर (गया) : मानपुर की पटवाटोली में प्रेम विवाह करने पर मुंडन कराने की खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से छापा था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच टीम बनायी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी निशांत कुमार तिवारी ने इसकी जांच के लिए एएसपी बलिराम कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बनायी है.
शुक्रवार को एएसपी बलिराम चौधरी, वजीरगंज कैंप के डीएसपी मदन कुमार आनंद व बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पटवाटोली पहुंचे और मामले की छानबीन की. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों व बुनकर परिवार के लोगों से पूछताछ की. एएसपी ने बताया कि पटवाटोली के लोगों से घटना से जुड़ीं कई जानकारियां ली गयीं. उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के लोग घटना की जानकारी देने से बचते रहे. मामले को लेकर बुनियादगंज थाने में सनहा दर्ज किया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










